ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 रामकुमार दुबे व उनकी टीम ने न्यायालय परिसर कर्वी मे चोरी करने के आरोपी पति पत्नी को चोरी किये गये 05 अदद बण्डल (छोटे व बडे) में एसी मे लगने वाली कॉपर कि मोटी पतली पाइप (कुल वजन 2.60 किग्रा0, कॉपर का वायर बण्डल (कुल वजन 780 ग्राम),एसी में लगने वाला नट फीटिंग पीतल का दो अदद बडा व दो छोटा साइज एवं चोरी में प्रयुक्त प्लास व कटर के साथ गिरफ्तार किया।दिनाँक 17.04.2026 को वादी श्री राजेश कुमार यादव पुत्र स्व0 रामधारी यादव निवासी शंकर बाजार कर्वी नहर के पास थाना कोतवाली कर्वी द्वारा थाना कर्वी पर सूचना दी गयी कि दिनांक 16.04.2026 को जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष व न्यायालय में लगे एसी काम नही कर रहे थे मैकेनिक को दिखाने पर आउट डोर यूनिट को चेक किया गया तो पाया कि उक्त आउट डोर में लगी तार व पाइप काट लिये गये है सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0स0 220/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
आज दिनाँक 18.04.2026 को थाना उ0नि0 रामकुमार दुबे व उनकी टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मंदाकिनी पुल के आगे नट बाबा के मंदिर के पास कर्वी के पास से अभियुक्त 1.राहुल सोनी पुत्र विजय सोनी निवासी बिलबई चिकारा थाना कोतवाली नगर महोबा 2.माही गुप्ता पुत्री मनीष गुप्ता पत्नी राहुल सोनी निवासी खुदागंज तिलहर शाहजहांपुर उ0प्र0 वर्तमान पता जलाराम बिल्डिग रणचोर नगर थाना छीरी जिला वापी गुजरात को गिरफ्तार किया गया। पूंछताछ करने दोनो ने एक साथ बताया कि हम दोनो पति पत्नी है और काफी गरीब है पेट पालने के लिये छोटी मोटी चोरी कर लेते है ।हमारे पास झोले में जो सामान है हमने दिनांक 16.04.2026 को कचहरी परिसर में लगे एसी आउटडोर यूनिट को काटकर लिया था। दोनो के कब्जे से 05 अदद बण्डल (छोटे व बडे) में एसी मे लगने वाली कॉपर कि मोटी पतली पाइप (कुल वजन 2.60 किग्रा0, कॉपर का वायर बण्डल (कुल वजन 780 ग्राम),एसी में लगने वाला नट फीटिंग पीतल का दो अदद बडा व दो छोटा साइज,एक प्लास व एक कटर बरामद किया गया ।चोरी के माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी।
चित्रकूट -थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर कर्वी मे चोरी करने के आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार

Tagged:#POLITICS





