Home / News / राजस्थान में BJP को डबल झटका! जिला प्रमुख के बाद उप-प्रमुख चुनाव में भी करारी हार, सिर्फ 8 सीटों पर सिमटी पार्टी

राजस्थान में BJP को डबल झटका! जिला प्रमुख के बाद उप-प्रमुख चुनाव में भी करारी हार, सिर्फ 8 सीटों पर सिमटी पार्टी

राजस्थान से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां जिला परिषदों के उप प्रमुख पद के चुनाव में भी बीजेपी को करारा झटका लगा है। गुरुवार (26 नवंबर) को हुए चुनाव के सभी नतीजे घोषित हो चुके हैं और इन नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है।

राजस्थान की कुल 37 जिला परिषदों में से 25 पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी को महज 8 जिलों में ही सफलता मिली। खास बात यह है कि बीजेपी की इन 8 सीटों में से एक सीट पर मुकाबला टाई होने के बाद लॉटरी के जरिए जीत मिली।

वहीं, भारत आदिवासी पार्टी ने भी अपना दम दिखाते हुए 3 जिला परिषदों में उप प्रमुख का पद हासिल किया है। इसके अलावा सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की।

गौर करने वाली बात यह है कि जिला प्रमुखों के चुनाव के मुकाबले उप प्रमुखों के चुनाव में बीजेपी को एक सीट का और नुकसान हुआ है। लगातार दो चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन ने राजस्थान की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। इन नतीजों को प्रदेश में बदलते राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now