अजीज अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
ग्राम झबरपुर में डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का औपचारिक शिलान्यास किया गया। 10 लाख रुपये की लागत से होने वाली इस परियोजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और खंड विकास अधिकारी ओमकार सिंह ने कैबिनेट मंत्री का बुके और फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
शिलान्यास समारोह में एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव समेत राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, महासचिव रामनिवास पाल, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजय पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संदीप वर्मा और बी-पैक्स चेयरमैन धीर सिंह गुर्जर प्रमुख रूप से शामिल थे।
मनोज चौहान के संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।











