भीनमाल के राजकीय उप जिला अस्पताल की लैब में कई महीनों से CBC जांच नहीं हो रही है। रीजेंट केमिकल उपलब्ध नहीं होने के कारण लैब में जांच कार्य ठप पड़ा है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में निजी लैब में महंगे दामों पर CBC जांच करवानी पड़ रही है।
सरकारी अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं, जिम्मेदार चिकित्सा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल : आखिर कब तक मरीजों को सरकारी अस्पताल में जांच सुविधा के अभाव में निजी लैब के चक्कर काटने पड़ेंगे?






