Home / Events / कानपुर डबल मर्डर: गहरी नींद में सो रही बेटियों को पिता ने उतारा मौत के घाट, वजह चौंकाने वाली…

कानपुर डबल मर्डर: गहरी नींद में सो रही बेटियों को पिता ने उतारा मौत के घाट, वजह चौंकाने वाली…

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है।जहां दोनों एक पिता ने खुद ही अपनी 11 साल की दो जुड़वाँ बेटियों रिद्धि और सिद्धि का गला काट कर बेरहमी से मौत के घाट उतारा । दोनों बच्चियां गहरी नींद में सो रही थी तभी उन पर धारधार हथियार से हमला हुआ।जहां खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर का है। यहां त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शशि रंजन मिश्रा अपनी पत्नी रेशमा क्षेत्री और अपने तीन बच्चों—जुड़वां बेटियां रिद्धि-सिद्धि और 6 साल के बेटे गन्नू—के साथ रहते थे। शशि रंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करते हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।शनिवार (18 अप्रैल)को रात में खाना खाने के बाद शशि रंजन अपनी जुड़वां बेटियों के साथ एक कमरे में सोने चला गया था, जबकि उसकी पत्नी रेशमा अपने 6 साल के बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। पुलिस को सुबह करीब 4:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बेटियों के शव कमरे में जमीन पर पड़े मिले। कमरे में खून फैला हुआ था। आरोपी पिता वहीं बेटियों के शवों के पास बैठा हुआ था, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

शशि रंजन मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी रेशमा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। रेशमा पहले सैलून में काम करती थी। कानपुर में नौकरी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।मिली जानकारी के अनुसार शशि रंजन पारिवारिक कलह के कारण डिप्रेशन में था। पति और पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था और शादी के बाद विवाद और बढ़ता गया। शशि अक्सर अपनी पत्नी को मायके जाने से रोकता था। वह शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी करता था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी से कहता था कि “बेटे को लेकर कहीं चली जाओ ,मैं दोनों बेटियों को पाल लूंगा।” आरोपी पिता ने कमरे में कई CCTV कैमरे भी लगवा रखे थे।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस उपायुक्त दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि बच्चियों के गले पर धारदार हथियार से वारकरने से गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से लगातार जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट -किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now