कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन टैपिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती भी दी है।राहुल गांधी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर आयोजित ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि उनके फोन में कई ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनसे उनके आरोपों की पुष्टि हो सकती है। हालांकि, फोन टैपिंग के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।राहुल गांधी ने कहा कि वह संसद में लंबे भाषणों के बजाय प्रधानमंत्री के साथ सीधे सवाल-जवाब करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में उन्हें कृषि कानूनों, वोट चोरी, SIR, चीन और जनरल नरवणे की किताब जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया।





