अज़ीज़ अहमद
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
अंतिम दिन विभिन्न खेलों के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें विद्यार्थियों ने गजब का जोश और खेल भावना दिखाई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों और खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष वल्लभ बंसल, सचिव प्रवीण कुमार गर्ग और प्रबंधन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की हौसलाअफजाई की और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में माधुरी, ममता, खोकर, शालू, हर्ष, संदीप सर, अंबिका और विजय समेत समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में हार-जीत से ज्यादा जरूरी सहभागिता, अनुशासन और टीम भावना है। उन्होंने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जो बच्चे इस बार नहीं जीत पाए, वे निराश न हों बल्कि और अधिक लगन के साथ अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी करें। साथ ही, उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त किया।











