Home / News / यूपी BJP में फिर हलचल! कौशल किशोर की ‘गेंद’ वाली पोस्ट से सियासी अटकलें तेज

यूपी BJP में फिर हलचल! कौशल किशोर की ‘गेंद’ वाली पोस्ट से सियासी अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने लिखा कि गेंद जितनी ऊपर जानी थी, जा चुकी है और अब नीचे आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी संगठन या आंदोलन का अपने सिद्धांतों से भटकना उसके लिए नुकसानदायक होता है।

कौशल किशोर ने किसी नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी पोस्ट के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस बयान ने बीजेपी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।

हालांकि, कौशल किशोर की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनकी पोस्ट का इशारा किसकी ओर था। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now