नावकोठी.थाना क्षेत्र के महेशवारा से नावकोठी पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.
थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में शराब की खेप उतरने वाली है.सूचना के सत्यापन के क्रम में पुलिस टीम महेशवारा गाछी गैस एजेंसी से आगे पहुंची. पुलिस गाड़ी को देखकर तस्कर भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पुलिस बल का द्वारा पकड़ा गया.गिरफ्तार तस्कर महेशवारा के पप्पू सिंह का पुत्र राहुल कुमार,कपिलदेव सिंह का पुत्र आनंद कुमार तथा मंझौल राजन गाछी टोला के मुरारी तांती, सिऊरी के पवन कुमार शामिल हैं.इसकी तलाशी के दौरान दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा से ओल्ड हैबिट व्हिस्की 375 एमएल की 34 बोतल और 750 एमएल की 30 बोतल, कुल 35.25 लीटर विदेशी शराब एवं एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई.
शराब बरामदगी के बाद चारों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मो. फिरदौस,सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार,मो. इस्माइल एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
नावकोठी पुलिस ने 35.25 लीटर विदेशी शराब किया बरामद,चार कारोबारी गिरफ्तार





