दिल्ली में पूर्व कांग्रेस नेता की दिन दिहाड़े हत्या से सनसनी फ़ैल गई है , सुबह जब 55 वर्षीय लक्ष्तपत सिंह कटारिया मॉर्निंग वॉक पर निकले उसी समय विजय मंडल पार्क, बेगमपुर के पास बाइक सवार 2 हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। 3 गोली लगने के बाद लक्ष्तपत सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। लक्ष्तपत सिंह कटारिया पूर्व में कांग्रेस कमिटी के सदस्य रह चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






