दिल्ली पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें साल 2013 से जुड़े एक पुराने मामले में नोटिस दिया है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।क्या है 13 साल पुराना मामला?दरअसल, यह मामला 9 अप्रैल 2013 का है। उस समय ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री थीं। वह तत्कालीन वित्त मंत्री अमित मित्रा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली पहुंची थीं। उनकी यह यात्रा SFI कार्यकर्ताओं द्वारा अमित मित्रा पर कथित हमले के विरोध में थी।दिल्ली के संसद मार्ग स्थित तत्कालीन योजना आयोग कार्यालय के पास तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान SFI कार्यकर्ताओं और तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के बीच विवाद हो गया। पुलिस के साथ भी ममता बनर्जी की बहस और टकराव की स्थिति बनी थी।
ममता बनर्जी को क्यों दिया गया नोटिस?इस मामले में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 160 के तहत ममता बनर्जी को नोटिस दिया है, ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके। पुलिस के मुताबिक, उन्हें आरोपी के तौर पर नहीं, बल्कि गवाह और पीड़ित के रूप में बयान देने के लिए बुलाया गया है।ममता बनर्जी अपनी सुविधानुसार बयान दर्ज कराने के लिए जगह और समय बता सकती हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद 13 साल पुराने मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।





