Home / News / नमाज़ के बाद “I Love मोहम्मद” पोस्टर लेकर निकले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, पोस्टर भी फाड़ा…

नमाज़ के बाद “I Love मोहम्मद” पोस्टर लेकर निकले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, पोस्टर भी फाड़ा…

सहारनपुर: मस्जिद से नमाज़ अदा करने के बाद बाहर निकले युवक बिलाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बिलाल हाथों में “I Love मोहम्मद” लिखा पोस्टर लिए हुए था। मौके पर पुलिस ने पोस्टर फाड़ दिया और युवक को घसीटते हुए थाने ले गई।

यह घटना नमाज़ के बाद उस समय हुई जब मस्जिद के बाहर सुरक्षा बल पहले से तैनात थे। पुलिस का कहना है कि माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।

घटना के बाद इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं, जिसके चलते मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

[post-views]
Share
Now