पिथौरागढ़ की रामलीला में इस बार जनक दरबार के मंचन ने सबका ध्यान खींच लिया। सीता स्वयंवर के दृश्य में जब एक राजा से उसके राज्य का हाल पूछा गया, तो उसने चुटकी ली “लंका में सब ठीक है, मगर उत्तराखंड से खबर है कि भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया।” यह सुनकर पूरा मैदान तालियों और हंसी से गूंज उठा। साथ ही कलाकारों ने बड़ी खूबसूरती से मौजूदा हालात पर व्यंग्य किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी छा गया।
साथ ही आपको बता दे की बेरीनाग में युवाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। UKSSSC की परीक्षा में पेपर लीक होने के विरोध में गुरुवार को युवाओं ने शहीद चौक तक आक्रोश रैली निकाली और सरकार व हाकम सिंह का पुतला जलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि नकल-विरोधी कानून होने के बावजूद ऐसी घटना होना शर्मनाक है, जिससे मेहनत करने वाले लाखों बेरोजगारों के सपने चकनाचूर हो गए। और युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर परीक्षा जल्द रद्द कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।






