देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से परिषद की घोषणा की है। इस परिषद में देहरादून निवासी सलमान सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है।
सलमान सिद्दीकी को कमेटी में जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को उत्तराखंड में अल्पसंख्यक विभाग के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने की दिशा में काम कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा गठित इस कमेटी में सलमान सिद्दीकी को शामिल किया जाना उनके लिए नई संगठनात्मक जिम्मेदारी है।
सलमान सिद्दीकी की नियुक्ति से देहरादून में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है
उत्तराखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस की स्टेट एडवाइजरी कमेटी में सलमान सिद्दीकी को मिली जगह, समर्थकों में खुशी…






