Home / News / रामपुर धान खरीदी केंद्र में हुई खरीदी की बोहिनी, चार किसानों से खरीदा गया 118.60 क्विंटल धान

रामपुर धान खरीदी केंद्र में हुई खरीदी की बोहिनी, चार किसानों से खरीदा गया 118.60 क्विंटल धान

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा/रामपुर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र रामपुर में 27 नवंबर को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी की बोहिनी की गई। केंद्र में पहले दिन चार किसानों से कुल 118.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर बैंक प्रबंधक सतीश राठौर, जनपद सदस्य नीला कलम राठिया, सरपंच सुलोचना-विजय राठिया, उपसरपंच राजेश अग्रवाल, कन्हैया गबेल, होरीलाल, जोहारी राठिया, मनहरण श्रीवास, अकरम सिद्दीकी, राम सिंह राठिया, ओंकार श्रीवास, कुमार सिंह, ननकीदाऊ सिदार, छवि राठिया, भाजपा नेता कलम राठिया, युवक श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत चैनपुर के सरपंच रामनारायण राठिया एवं विधायक प्रतिनिधि इब्राहिम फारुकी उपस्थित रहे।

इस दौरान समिति प्रबंधक ऋषि कुमार पांडे एवं समिति के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत की गई। धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी वसीम मोहम्मद ने बताया कि पहले दिन चार किसानों से धान खरीदा गया, जिनमें सहज बाई से 9.60 क्विंटल, छेदो बाई से 30 क्विंटल, रोशन कुमार से 45 क्विंटल तथा तुलसी से 34 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

इस प्रकार रामपुर धान खरीदी केंद्र में पहले दिन 118.60 क्विंटल धान की खरीदी के साथ खरीफ विपणन वर्ष की खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now