बखरी बेगूसराय l बखरी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन शराब तस्करों को धर दबोचा। इनके कब्जे से कुल 92.795 लीटर विदेशी शराब और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सलौना स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी जाने वाली सड़क पर छापेमारी की। मौके से राजकुमार पिता जितेंद्र सहनी, निवासी गोड़ीयारी, सरोज कुमार पिता विजय कुमार, निवासी: बखरी बाजार तथा संजय कुमार पिता सीताराम साह, निवासी: बखरी बाजार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बखरी थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए गए हैं।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि बखरी क्षेत्र में शराब तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को दें।
स्टेशन रोड सलौना में कार्रवाई: बखरी पुलिस ने 92.795 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे, दो बाइक जब्त






