अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हे अपना सबसे अच्छा करीबी दोस्त बताया। साथ ही कहा की मेँ उनका सबसे बड़ा प्रंशसक हूँ। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत से बेहद लगाव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके करीबी मित्र हैं। ट्रम्प ने मोदी की जमकर तारीफ करते हुए खुद को उनका बड़ा प्रशंसक बताया। ट्रम्प ने आगे कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं। उनके अनुसार, भारत अमेरिका पर पूरा भरोसा कर सकता है और जरूरत पड़ने पर दोनों देशों के बीच सहयोग हमेशा बना रहेगा।
यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील और टैरिफ पर बातचीत जारी है। QUAD, रक्षा, AI और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिका ने भारत पर कुछ टैरिफ घटाए हैं, जबकि दोनों देश सेमीकंडक्टर और ऊर्जा सेक्टर में साझेदारी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।ट्रम्प पहले भी कई बार पीएम मोदी की तारीफ क्र चुके है। साल 2019 में अमेरिका के ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम ,‘नमस्ते ट्रम्प फरवरी 2020 में ,साल 2024 में अमेरिकी चुनाव के दौरान ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की है। जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प ने 11 बार फोन पर बातचीत की।
दोनों नेताओं ने कई मौकों पर रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और वैश्विक सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ करते हुए उन्हें अमेरिका के महान विदेश मंत्रियों में से एक बताया। भारत दौरे पर आए रूबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत बने हुए हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ट्रेड डील हो सकती है। यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है, लेकिन व्यापार समझौते की कोशिशें जारी हैं।
विदेश मंत्री एस जय शंकर ने कहा की भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में व्यापार, रक्षा, AI और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर भी जोर दे रहे हैं।मार्को रूबियो 26 मई को होने वाली QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
रिपोर्ट – किरन






