Home / News / ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ तरदा में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ तरदा में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
विधायक फूल सिंह राठिया एवं जिला अध्यक्ष मनोज चौहान की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
तरदा//ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के तत्वावधान में तरदा मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूल सिंह राठिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक राठिया ने उपस्थित कांग्रेसजनों से जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की। उन्होंने मताधिकार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।
जन चौपाल में मंडल प्रभारी अमृतलाल पैंकरा, मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, संतोष देवांगन सहित प्रकाश दास महंत, शांति स्वरूप, देवी बाई राजवाड़े, प्रवीण, ईश्वर चंद्र, राजू राजवाड़े, संतोष सूर्या, कृपाल सिंह कंवर, महेंद्र पटेल, फागू राम, धनेश पटेल, अजय ज्वाला, विजय ज्वाला, घसीया राम मांझी, जसराम मांझी एवं पंचराम पाटले, संतोष राजवाड़े सहित मंडल के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन के बीच पहुंचकर लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष मतदान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now