Home / News / झालावाड़ जिले के झालरापाटन में चला SDPI ज्वाइन अभियान, कई लोगों ने ली सदस्यता

झालावाड़ जिले के झालरापाटन में चला SDPI ज्वाइन अभियान, कई लोगों ने ली सदस्यता

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालरापाटन में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के “ज्वाइन SDPI कैंपियन” अभियान के तहत जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब ने दौरा कर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान कई लोगों ने SDPI की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब ने कहा कि SDPI समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर काम कर रही है और युवाओं को पार्टी से जुड़कर सामाजिक एवं राजनीतिक बदलाव में भागीदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शकील खान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now