Home / Politics / CM धामी के जाते ही मंच पर हंगामा, कांग्रेस विधायक ने फेंका माइक और तोड़ी कुर्सियां…

CM धामी के जाते ही मंच पर हंगामा, कांग्रेस विधायक ने फेंका माइक और तोड़ी कुर्सियां…

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आयोजित जौलजीबी मेले के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बोलने का मौका नहीं मिलने से विधायक नाराज थे। देखते ही देखते मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक हरीश धामी जब संबोधन दे रहे थे, तभी साउंड सिस्टम बंद हो गया। इससे नाराज होकर उन्होंने माइक ऑपरेटर की तरफ माइक फेंक दिया। इसके बाद मंच पर रखी कुर्सियां और अन्य सामान भी फेंके जाने लगे। वायरल वीडियो में विधायक और उनके समर्थक मंच पर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी भी स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आए।हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सीएम धामी को ‘कायर’ कहते हुए धारचूला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। विधायक ने कहा कि अगर उनकी पार्टी आदेश देती है तो वह किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं, भाजपा जिला मंत्री रघुवीर सिंह ने विधायक के व्यवहार की आलोचना करते हुए उन पर निशाना साधा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now