नई दिल्ली: दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, चांदनी चौक में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का औसत AQI 311 रहा।प्रदूषण के मामले में पूसा दूसरे स्थान पर रहा, जहां AQI 398 दर्ज किया गया। इसके अलावा एनएसयूटी जाफरपुर में 384, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 380, सिरीफोर्ट में 375 और टॉकाटोरा गार्डन में 373 AQI रिकॉर्ड किया गया।वहीं, मथुरा रोड पर 372, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364, आईआईटी दिल्ली में 361 और आया नगर में 360 AQI दर्ज किया गया। लोधी रोड पर यह आंकड़ा 324 और मंदिर मार्ग पर 307 रहा। हालांकि, वसुंधरा एन्क्लेव में AQI 295 और टिकरी कलां में 296 दर्ज किया गया।
वहीं, मथुरा रोड पर 372, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364, आईआईटी दिल्ली में 361 और आया नगर में 360 AQI दर्ज किया गया। लोधी रोड पर यह आंकड़ा 324 और मंदिर मार्ग पर 307 रहा। हालांकि, वसुंधरा एन्क्लेव में AQI 295 और टिकरी कलां में 296 दर्ज किया गया।विशेषज्ञों के मुताबिक, दिवाली के पटाखों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का उत्सर्जन और मौसम की स्थिति प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। फिलहाल दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सुबह के समय बाहर व्यायाम करने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।





