Home / News / छठ पूजा पर दर्दनाक हादसा नहर में डूबकर खत्म हुई मासूमों की जिंदगी…

छठ पूजा पर दर्दनाक हादसा नहर में डूबकर खत्म हुई मासूमों की जिंदगी…

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल से एक दुखद खबर सामने आई है। नवटोलिया गांव में छठ घाट बनाने के दौरान चार मासूम बच्चे गंगा में डूब गए। यह हादसा पूरे इलाके में गहरा शोक और सदमे का कारण बन गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर बच्चे घाट की सफाई और सजावट के बाद नदी में स्नान करने गए। तभी एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और उसे बचाने के लिए बाकी तीन बच्चे भी कूद पड़े। तेज धार में बहकर सभी बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर गोताखोरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बता दे की इस दर्दनाक घटना ने गांव में मातम फैला दिया है। परिजन और गांववाले गहरे सदमे में हैं, माताएं अपने बच्चों के शवों से लिपटकर बिलख रही हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोका जा सके।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now