उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि कौन चेहरा है और कौन नहीं, यह सबको पता है।
दोनों नेताओं के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। हालांकि, बीजेपी की ओर से अभी तक 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
अब सवाल यह है कि क्या बीजेपी 2027 का विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी या चुनाव के बाद विधायक दल कोई नया फैसला करेगा? फिलहाल दोनों नेताओं के बयानों पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जारी है।






