Home / News / आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल का बड़ा फैसला वर्षों से रुका रिटायर कर्मचारियों का फंड और वेतन का होगा भुगतान

आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल का बड़ा फैसला वर्षों से रुका रिटायर कर्मचारियों का फंड और वेतन का होगा भुगतान

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने पालिका के रिटायर कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक और संवेदनशील फैसला लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने साफ तौर पर एलान किया है कि नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त (रिटायर) हुए जितने भी कर्मचारियों का फंड (भविष्य निधि) और वेतन वर्षों से रुका हुआ है, उन सभी का भुगतान अब जल्द से जल्द किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के इस फैसले से सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे पीड़ित परिवारों में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है स्वo शांति देवी के परिवार को मिलेगा न्याय; बेटे की मेहनत लाई रंग इस बड़े फैसले के पीछे रसड़ा के मोहल्ला मल्लाह टोली के रहने वाले दीनानाथ की एक लंबी और भावुक कर देने वाली लड़ाई भी शामिल है 2020 में हुईं रिटायर दीनानाथ की माताजी स्व0 शांति देवी (पति स्व0 मीजी राम रावत) रसड़ा नगर पालिका परिषद में कार्यरत थीं और वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुई थीं फंड के लिए भटकता रहा परिवार: रिटायरमेंट के बाद विभागीय लेटलतीफी के कारण उनका पूरा फंड रुक गया। पाई-पाई के लिए मोहताज बुजुर्ग शांति देवी का अपने हक के पैसे का इंतजार करते-करते ही 1 दिसंबर 2023 को देहान्त हो गया बेटे ने नहीं मानी हार: माता जी को गुजर जाने के बाद उनके सुपुत्र दीनानाथ ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी मां के हक के फंड को पाने के लिए उन्होंने नगर पालिका परिषद और अधिकारियों के दफ्तरों की जमकर दौड़-भाग की नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने लिया संज्ञान
जब यह मामला और कर्मचारियों की ऐसी ही अन्य परेशानियां नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के संज्ञान में आईं, तो उन्होंने इस पर तुरंत कड़ा और सकारात्मक रुख अपनाया
किसी भी कर्मचारी की जीवन भर की गाढ़ी कमाई को रोकना पूरी तरह से गलत है। जितने भी रिटायर्ड कर्मचारियों का फंड या वेतन बकाया है, उन सभी का पाई-पाई भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा ताकि किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के इस संवेदनशील रुख के बाद अब दीनानाथ समेत रसड़ा के तमाम पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय जनता और कर्मचारी वर्ग ने नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के इस मानवीय निर्णय की जमकर सराहना की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now