Home / Politics / INDIA ब्लॉक की महारैली पर BJP का हमला, कहा- आज फिर सजेगा ‘ठगों का मेला’; पोस्टर जारी कर साधा निशाना

INDIA ब्लॉक की महारैली पर BJP का हमला, कहा- आज फिर सजेगा ‘ठगों का मेला’; पोस्टर जारी कर साधा निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (1 नवंबर) विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की जा रही है। रैली से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर जारी कर इस रैली को ‘ठगों का मेला’ करार दिया है।बीजेपी ने पोस्टर जारी कर साधा निशानाबीजेपी दिल्ली ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से ‘ठगों का मेला’ लगने वाला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश में अफवाह और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी की ओर से जारी पोस्टर में INDIA ब्लॉक के प्रमुख नेताओं को निशाने पर लिया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी को निर्देशक और अखिलेश यादव को निर्माता बताया गया है। इसके जरिए बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा है।SIR के विरोध में हो रही है महारैलीदरअसल, INDIA ब्लॉक के दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान कई राज्यों में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

रामलीला मैदान में जुटेंगे विपक्षी नेताकांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में INDIA ब्लॉक के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। विपक्ष ने इस आंदोलन को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नाम दिया है। वहीं, बीजेपी लगातार इस रैली को लेकर विपक्ष पर हमलावर है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now