अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा// राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विशाल महा रैली में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, हरीश परसाई (संयुक्त महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी), मनोज चौहान (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण), प्रवीण ओगरे (जिला महामंत्री) एवं दीनानाथ राठिया (मंडल अध्यक्ष, रामपुर) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महा रैली में गूंजा कोरबा ग्रामीण कांग्रेस का दम, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार





