Home / Politics / इंडिया ब्लॉक की रैली के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 22 प्रदर्शनकारियों पर FIR, जानिए पूरा मामला…

इंडिया ब्लॉक की रैली के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 22 प्रदर्शनकारियों पर FIR, जानिए पूरा मामला…

दिल्ली: इंडिया ब्लॉक की रैली के बाद 22 प्रदर्शनकारियों पर FIR, मार्च निकालने की कोशिश पर हुई कार्रवाई

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली के बाद पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को रामलीला मैदान से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकालने की कोशिश कर रहे इन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए निर्धारित अनुमति नहीं ली गई थी।

दरअसल, इंडिया ब्लॉक की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध दर्ज कराया।

मिंटो रोड पर पुलिस ने रोका मार्च

पुलिस के मुताबिक, रैली में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान था। शाम करीब 5 बजे दिशा स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन और रिवोल्यूशनरी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (RWPI) के सदस्यों ने जंतर-मंतर की तरफ मार्च करने का प्रयास किया। हालांकि, मिंटो रोड पर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

22 लोगों को हिरासत में लेकर दर्ज की FIR

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बाद में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हिरासत में लिए गए लोगों को दो बसों के जरिए द्वारका सेक्टर-23 और जाफरपुर कलां थाने ले जाया गया।

पुलिस का कहना है कि रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वहां से जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की इजाजत नहीं थी। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर अब प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं है। इसी आधार पर प्रदर्शनकारियों को मिंटो रोड पर ही रोकने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now