Home / Breaking News / पंजाब में BJP-अकाली दल का गठबंधन, अमित शाह का बड़ा ऐलान; बोले- अकाली दल का होगा CM…

पंजाब में BJP-अकाली दल का गठबंधन, अमित शाह का बड़ा ऐलान; बोले- अकाली दल का होगा CM…

पंजाब की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर साथ आने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों दलों के गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने बताया कि दोनों पार्टियां आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी और अकाली दल अब दोबारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल NDA का पुराना और महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है। पार्टी की वापसी से गठबंधन और मजबूत होगा। शाह ने सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल के नेताओं का NDA में स्वागत भी किया।

गठबंधन की सबसे अहम बात मुख्यमंत्री पद को लेकर कही गई घोषणा रही। अमित शाह के मुताबिक, पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और मुख्यमंत्री भी उसी पार्टी का होगा। इस फैसले से दोनों दलों के बीच सत्ता की जिम्मेदारी और चुनावी रणनीति को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई है।

अमित शाह ने इस गठबंधन को हिंदू-सिख एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और अकाली दल मिलकर पंजाब के विकास और राज्य की राजनीति में नई दिशा देने का काम करेंगे। अब इस गठबंधन के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की चुनौती होगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now