Home / National / थाना मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया…..

थाना मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया…..

चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 कन्हैया बक्स सिह एवं हमराहीगण द्वारा 07 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि उ0नि0 कन्हैया बक्स सिंह एवं उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1. सुशील कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद उम्र करीब 52 वर्ष नि0 इन्द्रानगर 2. पुष्पराज मिश्रा पुत्र सूरजभान मिश्रा नि0 महावीर नगर उम्र करीब 42 वर्ष 3. रामू रैकवार पुत्र ललवा नि0 इन्द्रानगर उम्र करीब 30 वर्ष 4. राकेश कुमार तिवारी पुत्र दयाशंकर नि0 इन्द्रानगर उम्र 46 वर्ष 5. धन कुमार यादव पुत्र रामहित उम्र 42 नि0 ऐलहा बढैया 6. मो0 कासिम पुत्र रमजान अली उम्र 38 वर्ष नि0 महावीर नगर 7. पंकज जायसवाल पुत्र शंकर लाल उम्र 30 वर्ष नि0 इन्द्रानगर कस्वा व थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी 51100 रूपया नकद माल फड़ व 5900 रू0 नकद बरामद किये गये।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now