भीनमाल: स्थानीय नाहर हॉस्पिटल में यूरोलॉजी (मूत्र रोग) विभाग की अब नियमित सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। इस सुविधा के शुरू होने से अब मूत्र रोगों के इलाज के लिए बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। अब तक इस बीमारी के लिए लोग गुजरात के कई शहरों के चक्कर काटने को मजबूर होते थे । यूरोलॉजी विभाग के अंतर्गत किडनी व मूत्राशय की पथरी का एंडोस्कोपी से बिना चीरा ऑपरेशन यहां पर संभव है। प्रोस्टेट ग्रंथि का आधुनिक तकनीक से सफल उपचार भी किया जायेगा। किडनी, मूत्राशय व प्रोस्टेट कैंसर का निदान व उपचार भी यहां पर होगा। महिलाओं व बच्चों के मूत्र रोगों का विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध है। नपुंसकता, मूत्र रुकावट व इमरजेंसी यूरोलॉजी की संपूर्ण सुविधा मिलेगी।

यह सेवाएं अब शहर के नाहर हॉस्पिटल में उपलब्ध हैं। इसके लिए विशेषज्ञ डॉ. जिगर पटेल एम.एस., एम.सीएच. यूरोलॉजी के मार्गदर्शन में रोगियों का इलाज किया जायेगा ।नाहर हॉस्पिटल में यूरोलॉजी विभाग अत्याधुनिक लेजर तकनीक से सुसज्जित है, जिससे मरीजों का उपचार सुरक्षित, सटीक और सफल ढंग से किया जाता है।
रिपोर्ट भरत सोलंकी






