Home / Updates / सोनम वांगचुक हुए गिरफ्तार, NSA के तहत होंगी कार्यवाही! लेह में इंटरनेट बंद….

सोनम वांगचुक हुए गिरफ्तार, NSA के तहत होंगी कार्यवाही! लेह में इंटरनेट बंद….

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद राजस्थान के जोधपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

सूत्रों ने पहले ही जानकारी दी थी कि वांगचुक को जल्द ही लद्दाख से बाहर ले जाया जा सकता है। NSA बिना जमानत के लंबी अवधि के लिए एहतियातन हिरासत में रखने की अनुमति देता है और इस बीच, वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

सोनम वांगचुक पर हिंसा भड़काने के मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। इससे उग्र हुए सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को धमकी दी थी कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो मुश्किलें बढ़ेंगीं।

लेह में इंटरनेट बंद

इस बीच, लेह में लगातार तीसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी रही और एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गईं। इस दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now