Home / News / विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया कार्यक्रम

विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया कार्यक्रम

आज जिले भर में विश्व गर्भनिरोधक दिवस का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ० अनीता कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि
“आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देता है।”
इस अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन शिविर लगाए गए। योग्य दंपतियों को परामर्श सेवाएँ, गर्भनिरोधक साधनों की निःशुल्क उपलब्धता तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी गई।
आशा, एएनएम और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर–घर जाकर योग्य दंपतियों को जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालयों और महाविद्यालयों में किशोर–किशोरियों के बीच स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार नियोजन की महत्ता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ० सुनील चौधरी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक मनिष लाल, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला सलाहकार गुणवत्ता एवं यकीन डॉ० जावेद अली खान, पी०एस०आई० और पिरामल संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now