आज जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला के द्वारा उनके कार्यालय वेश्म में कुल 16 अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
विदित हो कि प्रारंभिक चरण में कुल 94 अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इसके उपरांत आज दिनांक 26.09.2025 को कुल 16 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस प्रकार नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले आश्रितों की संख्या 110 हो गई ।
नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका देवनारायण पंडित, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना–शिक्षा), बांका संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।









