Home / News / रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटा भाग कर लोगों ने बचाई जान धमाका इतनी तेज़ की लोगो के कान हुए सुन

रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटा भाग कर लोगों ने बचाई जान धमाका इतनी तेज़ की लोगो के कान हुए सुन

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

कौशांबी सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव में फोर सीजन रेस्टोरेंट में शुक्रवार दोपहर 3 बजे लगभग अचानक रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई एक सिलेंडर ब्लास्ट होने के 10 मिनट बाद पास रखा दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया अचानक दो-दो सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद पूरे रेस्टोरेंट में आग लग गई मौके पर अफरा तफरी मच गई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई सौभाग्य रहा कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से कोई भी हताहत नहीं हुआ आग ने रेस्टोरेंट को बुरी तरह नुकसान पहुँचाया है रसोई, इलेक्ट्रॉनिक्स,बर्तन और फ्रिज-फ्रीजर सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया जिसकी अनुमानित नुकसान लगभग 5 लाख रुपए बताया जाता है पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया अग्निकांड के कारणों की जांच जारी हैँ

Tagged:
[post-views]
Share
Now