अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
बरपाली//आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरपाली, पंजीयन क्रमांक 307 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
धान खरीदी के प्रथम दिवस समिति में 3 किसानों के कुल 76 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया, जिसमें—
🌾 सायरा परवीन – 40 क्विंटल
🌾 फूल सिंह – 20 क्विंटल
🌾 प्रताप सिंह – 16 क्विंटल
प्रथम दिवस समिति पहुंचे किसानों का फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर किसानों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह देखने को मिला।
🌟 शुभारंभ समारोह में उपस्थित अतिथिगण 🌟
इस शुभ अवसर पर रामपुर विधायक प्रतिनिधि श्री चनेश राम राठिया, श्री सुंदर लाल राठिया (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), पूर्व सरपंच श्री समेलाल कंवर, श्री अशोक दास (कोटवार), अल्पसंख्यक भाजपा कुदमुरा मंडल अध्यक्ष श्री हारुन खान , श्री शनी राम (ग्राम बैगा), श्री मनबहाल सिंह कंवर (ग्राम पटेल) सहित समिति प्रबंधक श्री चंद्रेश कश्यप, फड़ प्रभारी श्री भोग सिंह कंवर, कम्प्यूटर आपरेटर प्रताप सिंह कँवर बरपाली समिति के गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने किसानों को धान खरीदी सीजन की शुभकामनाएं देते हुए खरीदी कार्य के सफल संचालन, किसानों की सुविधा एवं पारदर्शिता पर जोर दिया।
समिति परिवार द्वारा सभी किसान भाइयों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। किसानों के सहयोग, विश्वास और सहभागिता से धान खरीदी सीजन की शुभ शुरुआत हुई।
🌾 किसानों का सम्मान – हमारी प्राथमिकता
🤝 किसानों की सेवा – हमारा संकल्प
🚜 समृद्ध किसान – खुशहाल छत्तीसगढ़
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरपाली
📋 पंजीयन क्रमांक – 307
🙏 समस्त किसान भाइयों को धान खरीदी सीजन 2026-27 की हार्दिक शुभकामनाएं।








