बरेली। एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, शमा पत्नी सलमान खान निवासी शेखापुर, थाना भुता, जिला बरेली की शादी सलमान खान पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला कैथा कस्बा व थाना खुड़ागंज, जिला शाहजहांपुर से हुई थी। शादी से पहले सलमान जयपुर राजस्थान में सैयद कॉलोनी में रहकर कार्य करता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और करीब दस वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में निकाह की बात कहने पर दोनों का निकाह 9 फरवरी 2025 को जयपुर में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ।
महिला का आरोप है कि निकाह के दिन पति उसे होटल ले गया, जहां एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती की गई। विरोध करने पर धमकी दी गई। करीब 15 दिन बाद पति उसे मायके छोड़कर चला गया। इसके बाद जब वह ससुराल पहुंची तो जेठ, देवर और अन्य रिश्तेदारों ने शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज जेठ ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और आग लगाने की कोशिश की गई, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। उसने बताया कि शादी में उसके पिता ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए तथा मेहर भी तय हुई थी।
महिला का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसएसपी से शिकायत कर महिला ने मुकदमा दर्ज कराने की लगाई गुहार






