Home / News / मोती नगर के चेंजिंग रूम में मिली 18 साल की लड़की की लाश, गला रेतकर हत्या; जीजा के भाई पर शक…

मोती नगर के चेंजिंग रूम में मिली 18 साल की लड़की की लाश, गला रेतकर हत्या; जीजा के भाई पर शक…

दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का शव एक ट्रायल रूम (चेंजिंग रूम) के अंदर मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान सूचन के रूप में सामने आई है, जो मृतका के जीजा का भाई बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, आरोपी पहले भी शबनम पर जानलेवा हमला कर चुका था। फिलहाल आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में एकतरफा प्यार का एंगल भी सामने आया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now