Home / National / थार की रफ्तार बनी मौत का कहर 03 लड़कियों सहित 05 की मौत….

थार की रफ्तार बनी मौत का कहर 03 लड़कियों सहित 05 की मौत….

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है। थार में 3 लड़कियां और 3 लड़के सवार थे। बताया जा रहा है की नेशनल हाईवे के एग्जिट-9 पर तेज़ रफ्तार थार कार अचानक डिवाइडर से जा टकराई जिसमे कार में सवार छह दोस्तों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

पुलिस के मुताबिक बता जा रहा है की सभी दोस्त उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम किसी काम से आए थे जिसके बाद राजीव चौक की ओर निकलते वक्त कार का बैलेंस बिगड़ गया और पलक झपकते ही कार हादसे का शिकार हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए

जान गंवाने वाले

प्रतिष्ठा मिश्रा (25), रायबरेली

आदित्य प्रताप सिंह (30), आगरा

गौतम (31), मूल निवासी सोनीपत, फिलहाल ग्रेटर नोएडा

लवनया (26), आगरा

सोनी (उम्र और पता फिलहाल अज्ञात)

गंभीर रूप से घायल कपिल शर्मा (28), बुलंदशहर के रहने वाले हैं और उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now