Home / Updates / पाकिस्तान के साथ फाइनल से पहले भारतीय टीम को करारा झटका 03 खिलाड़ी चोटिल…..

पाकिस्तान के साथ फाइनल से पहले भारतीय टीम को करारा झटका 03 खिलाड़ी चोटिल…..

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले हार्दिक-अभिषेक समेत तीन खिलाड़ियों को लगी चोट… एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में भारत का अपराजेय अभियान खतरे में पड़ गया था, लेकिन किसी भारत ने रोमांचक सुपर ओवर में जीत हासिल कर ली। अब भारत का सामना फाइनल में 28 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा।

इससे पहले टीम इंडिया के खेमे से एक बुरी खबर आ रही है कि हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा समेत तीन खिलाड़ी चोटिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान पंड्या सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी उसी पारी में मैदान छोड़ दिया था। जबकि तिलक वर्मा के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव बताया जा रहा है।अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा को लगी चोटभारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इन तीनों की चोट की पुष्टि की है।

मॉर्केल ने अपडेट देते हुए बताया कि अभिषेक शर्मा की स्थिति में काफी सुधार देखा गया है और वे अब ठीक हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या की देखरेख में मेडिकल टीम लगी हुई है। उनकी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद उनके फाइनल में खेलने पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि मॉर्केल ने तिलक वर्मा की चोट को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। श्रीलंका के खिलाफ इन प्‍लेयर्स को चोटें जरूर लगी हैं, टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम को भरोसा है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पूर्ण फिट हो जाएंगे।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now