Home / News / ग्राम पठियापाली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया जनसंवाद चौपाल का‌ आयोजन

ग्राम पठियापाली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया जनसंवाद चौपाल का‌ आयोजन

बरपाली//अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 13 नवंबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली, जिला कोरबा के तत्वावधान में मड़वारानी मंडल अंतर्गत ग्राम पठियापाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन, ब्लॉक प्रभारी अब्दुल सुभान खान, मड़वारानी मंडल प्रभारी प्रमोद कुमार श्रीवास एवं मंडल अध्यक्ष रामदास जी सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत बेहद महत्वपूर्ण है और मताधिकार की सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक एवं सजग रहना आवश्यक है।
इस दौरान अमृत लाल पैकरा, ईश्वर सिंह कंवर, दुलाल कंवर, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, निरंजन श्रीवास, नंद किशोर साहू, संतोष राजवाड़े, संतोषी सोनी, डोरे लाल सोनी, लता कंवर, त्रिवेणी गेंद सिंह कंवर (सरपंच, ग्राम पंचायत पठियापाली), डॉ. श्याम लाल कंवर, रामलाल कंवर, शिवराम पटेल, रामजी शर्मा, संतोष कैवर्त, कृष्ण कंवर, रामकुमार चौहान एवं दुकाल कंवर सहित क्षेत्र के अनेक सम्माननीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now