Home / Updates / बीकानेर उपमहापौर चुनाव प्रकरण को लेकर अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष M.D. चोपदार ने. C.P. जोशी से की मुलाकात,

बीकानेर उपमहापौर चुनाव प्रकरण को लेकर अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष M.D. चोपदार ने. C.P. जोशी से की मुलाकात,

जयपुर।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस की नगर निकाय चुनाव संकलन समिति के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान एम.डी. चोपदार ने बीकानेर नगर निगम में उप महापौर के चुनाव से जुड़े प्रकरण सहित राजस्थान के विभिन्न नगर निकायों में सामने आए क्रॉस वोटिंग के मामलों से डॉ. सी.पी. जोशी को अवगत कराया।

उन्होंने बीकानेर में उप महापौर पद के चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय की प्रत्याशी के चुनाव हारने के मामले को गंभीरता से उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।

एम.डी. चोपदार ने कहा कि बीकानेर अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक समरसता और भाईचारे के लिए जाना जाता है। ऐसे में नगर निकाय चुनाव से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

मुलाकात के दौरान नगर निकाय चुनावों, संगठनात्मक अनुशासन तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। एम.डी. चोपदार ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश और संगठनात्मक अनुशासन सर्वोपरि हैं तथा ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now