Home / Updates / योगी के मंत्री का जहरीला बयान: सलमान खान को फांसी की मांग….

योगी के मंत्री का जहरीला बयान: सलमान खान को फांसी की मांग….

यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को देशद्रोही बताया और कहा कि उन्हें फांसी होनी चाहिये.

रघुराज सिंह ने कहा, “सलमान खान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है. इसलिए उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिये. वह हिंदुओं को नैन मटक्का दिखाकर पैसा कमाता है. वह हिंदुस्तान से पैसा कमाता है लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के सपोर्ट करता है. सलमान खान देशद्रोही है इसिलए उसे फांसी होनी चाहिए.”

ठाकुर रघुराज सिंह  ने लोगों से सलमान खान की पिक्चर ना देखने की अपील करते हुए कहा कि वह चोर और डकैत है, वह हिंदुस्तान का पैसा चुराकर पाकिस्तान भेजता है इसलिए सिर्फ फांसी होनी चाहिए. 
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो. करीब 10 महीने पहले उन्होंने सपा सांसद रामजीला सुमन पर निशाना साधते हुए तीखे बोल बोले थे. रघुराज सिंह ने कहा था, “जो लोग ठाकुरों और रणबांकुरों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। वह मुगलों की नाजायज औलादें हैं.”   मंत्री रघुराज सिंह ने कहा था कि ये लोग मुगलों से पैदा हुई क्रॉस ब्रीड हैं. यह लोग अपने बाप को बाप नहीं कहते हैं. ठाकुर रणबांकुरों ने हमेशा देश को बचाया है. अपनी सीमाओं की रक्षा की है. 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर भी विवादित बयान यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह अलीगढ़ विश्वविद्यालय पर भी विवादित बयान दे चुके हैं. रघुराज सिंह ने कुछ महीने पहले दिल्ली में हुए आतंकी कार ब्लास्ट के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की भी जांच होनी चाहिये यहां भी बुरहान वानी जैसे आतंकी निकले हैं. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का आतंकियों का अड्डा बताते हुए कहा था कि देश में कोई भी अल्पसंख्यक संस्थान नहीं होना चाहिये. ये अल्पसंख्यक के नाम पर अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. 

Tagged:
[post-views]
Share
Now