दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
(हमीरपुर) सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड पर ट्रक के अंदर बैठकर दारू पार्टी कर रहे युवकों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। जिस पर एक युवक के सिर पर टायर लीवर मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। उसे तीन दोस्त लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके तीनों दोस्तों को हिरासत में लिया है।
कस्बे के बांकी रोड निवासी राजबहादुर यादव हिंदुस्तान युनिलीवर में कार्य करता है। उसका पुत्र सुमित यादव उसी फैक्ट्री में ट्रक चलता है। बुधवार की देर शाम वह अपने दोस्त महेंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता व बाबू के साथ ट्रक के केबिन में बैठकर ही दारू पार्टी कर रहे थे। शराब पीने के बाद इनमें आपस में विवाद हो गया। जिस पर आपस में मारपीट हो गई। जिससे सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे महेंद्र गुप्ता व आकाश गुप्ता ने सुमित को अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तीनों दोस्तों में शराब पीने के बाद धक्का मुक्की हुई है जिससे सुमित के सिर में चोट लग गई।जिससे उसकी मौत हो गई है। सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल कर रहे है।






