Home / Updates / निमिषा प्रिया केस: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा – “जो बन पड़ेगा, हम करेंगे”

निमिषा प्रिया केस: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा – “जो बन पड़ेगा, हम करेंगे”

निमिषा प्रिया को बचाने की हर मुमकिन कोशिश जारी है” – सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

38 साल की भारतीय नर्स निमिषा प्रिया, जो पिछले कई सालों से यमन की जेल में बंद हैं, उनकी फांसी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। साल 2017 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या के मामले में उन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई थी, और 2023 में उनकी आख़िरी अपील भी खारिज हो चुकी थी।

लेकिन अब, एक नई उम्मीद जगी है।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने साफ कहा कि वे निमिषा को सुरक्षित भारत लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट में पेश हुए अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटारमणि ने बताया कि उनकी फांसी को अभी टाल दिया गया है और सभी जरूरी कोशिशें जारी हैं।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने भी सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता से मामले को संभाल रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now