खबर सहारनपुर
आबकारी विभाग
उप आबकारी आयुक्त ने दिखाएं अपने सख्त तेवर
नवाबगंज स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय पर उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने जिले कि आबकारी निरीक्षकों को साफ-साफ संकेत दे दिए हैं
कोई भी ढलाई बक्शी नहीं जाएगी
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने जिले के आबकारी निरीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी आयुक्त इन सब की एक बैठक ली और उन्होंने सेक्टर और सर्किलो के आबकारी निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वह आबकारी सिपाहियों को बीट तय करें और उन्हें भी प्रशिक्षित करें जिससे वह बेहतर काम करें और उनकी एक जवाब दही तय भी करें और सूत्र बताते हैं एक आबकारी निरीक्षक को यहां तक कह दिया कि अगर मैं स्वयं अपनी टीम लेकर सर्किल में दबिश करने उतर गया तो उसके परिणाम सही नहीं होंगे और कोई भी चीज गलत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने अपने सख्त लहजे में कहा है आबकारी निरीक्षकों को मुझे परिणाम चाहिए वह भी अच्छे और कोई भी गलत चीज अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी देवबंद और नकुड इन दोनों सर्किलों को बहुत ही संवेदनशील बताया गया है और इन पर विशेष ध्यान रखना को भी कहा गया है
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया मेरे द्वारा एक बैठक की गई जिसमें सहारनपुर जिले के आबकारी अधिकारी मौजूद रहे और उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं कच्ची शराब, डाबो पर शराब अवैध शराब, शहर में बने रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब भी नहीं पिलाई जाएगी उन्होंने कहा अगर मेरे द्वारा डाबो पर या किसी भी रेस्टोरेंट पर अवैध शराब पिलाते कोई पकड़ा गया उनके स्वामियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे और आबकारी निरीक्षकों निरीक्षकों की भी जवाब दही तय की जाएगी
बैठक में सहायक आबकारी आयुक्त नीरज द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त हरिशंकर शुक्ल ,आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चौहान, आबकारी निरीक्षक अरुण सिंह, आबकारी निरीक्षक अक्षय कुमार, आबकारी निरीक्षक विकास यादव
मौजूद रहे
रिपोर्ट
नीरज जॉय
“सहारनपुर: उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार के सख्त तेवर, निरीक्षकों को दिए साफ संकेत”






