(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा। मऊ रोड स्थित परसिया मोड़, महतवार, रसड़ा के पार्थ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए पांच दिवसीय विशेष गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन धनंजय त्रिपाठी के अनुसार इस विशेष आयोजन के दौरान गर्भवती महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं सेवाओं पर विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। इसके तहत अल्ट्रासाउंड मात्र ₹200, दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट तथा खून की जांच पर 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अस्पताल में पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी, इमरजेंसी सेवा एवं एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से इस विशेष आयोजन का लाभ उठाने तथा समय से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।






