Home / Article / चित्रकूट -सीडीओ की अध्यक्षता में इलाहाबाद – झांसी खंड स्नातक निर्वाचन की समीक्षा बैठक संपन्न

चित्रकूट -सीडीओ की अध्यक्षता में इलाहाबाद – झांसी खंड स्नातक निर्वाचन की समीक्षा बैठक संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
उत्तर प्रदेश जनपद चित्रकूट‌‌ में मुख्य विकास अधिकारी डीपीपाल पाल की अध्यक्षता में इलाहाबाद -झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद का द्विवार्षिक निर्वाचित निर्वाचन दो हजार छब्बीस को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु प्रभारी/ नोडल अधिकारियों को आवंटित कार्यों की निर्धारित समय सीमा में संपन्न कराए जाने एवं की गई तैयारियों की समीक्षा के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29 सितंबर, नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 6 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की समीक्षा हेतु दिनांक 7 अक्टूबर, नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 9 अक्टूबर, मतदान दिनांक 23 अक्टूबर एवं मतदान का समय 8 बजे से 4 बजे तक, मतगणना 27 अक्टूबर को कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 10 मतदेय स्थल एवं 3 सहायक मतदेय स्थल हैं, इस प्रकार कुल 13 मतदेय स्थल तथा 6 मतदान केंद्र हैं। कहा कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली दिनांक 6 जनवरी, 2026 को जनपद में कुल 11391 मतदाता स्नातक के हैं। कहा कि जनपद में 5 जोनल मजिस्ट्रेट 6 सेक्टर एवं 3 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधा यथा रैम्प, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर, शौचालय, शेड एवं क्रैच आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि टेंट, विद्युत, लाउडस्पीकर, फोटोग्राफी आदि की व्यवस्था समयानुसार होना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जो भी नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, अपने कार्यों का निर्वहन मनोयोग से करेंगे।किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित कराएं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now