दीपक यादव हमीरपुर
(हमीरपुर) रेजांगला शौर्य दिवस पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने मुख्यालय स्थित कार्यालय में शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया।
बुधवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रेजांगला में शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चीन के 3000 से अधिक सैनिकों से 18 नवंबर 1962 को रेजांगला दर्रे पर यादव समाज के 120 वीर सैनिकों ने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की थी। आज भी यह युद्ध इतिहास के पन्नों में दर्ज है। श्रद्धांजलि सभा में जिला महासचिव रमाशंकर यादव,रामसनेही यादव, शारदादीन यादव, केशव प्रसाद यादव, आकाश यादव,जनमेजय यादव, डॉ. सर्वेश यादव, एनके यादव, बदलू फौजी आदि लोग मौजूद रहे।







