जयपुर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान द्वारा मोहम्मद सलीम को खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।
मोहम्मद सलीम की नियुक्ति पर समाज के सभी वर्गों एवं स्केल प्रपोज से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों का कहना है कि मोहम्मद सलीम एक ईमानदार, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायक रही है।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सक्रियता पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। सभी ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि वे खेलकूद प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में खेलकूद प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को छुएगा।






