Home / News / भिक्षाटन की कगार पर पहुँचे बुजुर्ग को मिला इंसाफ

भिक्षाटन की कगार पर पहुँचे बुजुर्ग को मिला इंसाफ

बखरी अनुमंडल पदाधिकारी संत्री कुमार सौरभ की संवेदनशील पहल—दो घंटे में बना अंत्योदय राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट : – चंद्रकिशोर पासवान

संवेदनशील प्रशासन की एक अनुकरणीय मिसाल बखरी अनुमंडल कार्यालय में देखने को मिली, जब घाघरा पंचायत निवासी बुजुर्ग श्री नागेश्वर महतो पिता—स्व. विंदेश्वरी महतोअपनी पीड़ा लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुँचे। उन्होंने बताया कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद राशन कार्ड नहीं बन पाने से उनकी हालत बदतर हो गई थी और जीवनयापन के लिए भिक्षाटन तक की नौबत आ गई थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए बखरी अनुमंडल पदाधिकारी संत्री कुमार सौरभ ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया। सबसे पहले बुजुर्ग को ठंड से राहत के लिए कंबल प्रदान किया गया और उन्हें आश्वस्त किया गया कि दो घंटे के भीतर अंत्योदय (पीला) राशन कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा। अधिकारियों ने अपने वादे को निभाया। महज दो घंटे के भीतर न्यायालय कक्ष में बुलाकर बुजुर्ग के हाथों में अंत्योदय राशन कार्ड सौंप दिया गया। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया कि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी होने पर अनुमंडल कार्यालय, बखरी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा इस त्वरित कार्रवाई से जहाँ एक ओर बुजुर्ग के चेहरे पर राहत और खुशी लौटी, वहीं दूसरी ओर यह घटना प्रशासनिक इच्छाशक्ति और मानवीय दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण बन गई l यह पहल साबित करती है कि यदि नीयत साफ हो और निर्णय तेज हों, तो गरीब और असहाय को तुरंत न्याय मिल सकता है। बखरी अनुमंडल कार्यालय की यह पहल आम जनता के लिए भरोसे और उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now